Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पश्चिम बंगाल में भीड़ ने तालाब में फेंकी ईवीएम और वीवीपैट मशीन

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 1 June, 2024
दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में शनिवार को एक ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तालाब में फेंक दिया गया। यह घटना कुलताई में बूथ नंबर 40-41 की बताई जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्र में बैठने नहीं दिया गया जिसके बाद भीड़ मतदान केंद्र में घुसी और वोटिंग मशीन को तालाब में फेंक दिया।