पश्चिम बंगाल में वाहन की ट्रक से भिड़ंत में 18 लोगों की मौत, 5 घायल
नादिया (पश्चिम बंगाल) में शनिवार की रात एक सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, उत्तर 24 परगना के बगदा से शव को लेकर 20 से अधिक लोग मेटाडोर में नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे और इस दौरान वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया।
read more at हिन्दुस्तान


