पस्त बाज़ार में 12% उछला स्टार डेल्टा का शेयर, क्या रही तेज़ी की वजह
शेयर बाज़ार में भारी गिरावट के बीच पावर सेक्टर से जुड़ी कंपनी स्टार डेल्टा ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड के शेयर गुरुवार को 11.96% चढ़कर ₹643.10 पर बंद हुए। कारोबारी सत्र के दौरान इसके शेयर करीब 18% उछलकर ₹680 पर पहुंच गए। कंपनी को ₹236.69 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद निवेशकों ने शेयर खरीदने में तेज़ी दिखाई है।
read more at हिन्दुस्तान


