पसंदीदा टीचर का ट्रांसफर होने पर तेलंगाना में 133 छात्रों ने उसी स्कूल में लिया दाखिला
मंचेरियल (तेलंगाना) में एक सरकारी टीचर का दूसरे स्कूल में ट्रांसफर होने पर उनके पिछले स्कूल के करीब 133 छात्रों ने वहीं दाखिला ले लिया। दोनों स्कूलों में करीब 3 किलोमीटर की दूरी है। ज़िला शिक्षा अधिकारी एस. यदयप्पा ने कहा, "छात्र अपने शिक्षकों से भावनात्मक तौर पर जुड़ जाते हैं...उनका तबादला होने पर छात्रों का दुखी होना स्वाभाविक है।"
read more at लेटेस्टली


