Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहले इस्तीफा दीजिए, फिर जहां जाना है जाइए: बागी सांसदों से AAP

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Sunday, 26 April, 2026
आम आदमी पार्टी (आप) के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के एलान के बाद पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि सभी ने पार्टी और पंजाब के लोगों से धोखा किया है। उन्होंने कहा, "आप जिस दल से चुने गए हैं...अगर उससे मतभेद हैं तो इस्तीफा दीजिए और जहां जाना है जाइए।"