Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहली बार 80,000 अंक के करीब पहुंचने के बाद गिरा सेंसेक्स

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 2 July, 2024
बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 80,000 अंक के स्तर के करीब खुला है। 364.18 अंक की तेज़ी के साथ सेंसेक्स मंगलवार सुबह 79,840.37 अंक के नए उच्चतम स्तर और 86.80 अंक की तेज़ी के साथ निफ्टी 24,228.75 अंक के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, सुबह 10 बजे के कारोबार में सेंसेक्स गिरकर 79,500 अंक के करीब रहा।