पहली बार सोने की कीमत ₹85,000 के हुई पार; क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने के दाम ₹400 चढ़कर सर्वकालिक उच्चस्तर ₹85,300/10 ग्राम पर पहुंच गए। यह पहली बार है जब सोने के दाम ₹85,000 के पार गए हैं। बकौल संघ, आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की निरंतर मांग के कारण कीमतें बढ़ रही हैं। चांदी का भाव ₹300 बढ़कर फिलहाल ₹96,000/किलोग्राम है।
read more at इंडिया टीवी


