पहली बार संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में भाग लेगा तालिबान
तालिबान 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज़ होने के बाद पहली बार संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में भाग लेगा। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाकू (अज़रबैजान) गया है। सीओपी29 के नाम से जाना जाने वाला यह सम्मेलन सोमवार से शुरू होगा।
read more at भाषा


