Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों में शामिल हैं कर्नाटक के कई लोग, CM ने J&K भेजी 2 टीमें

short by रघुवर झा / on Tuesday, 22 April, 2025
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के पीड़ितों में कर्नाटक के कई लोग शामिल हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने X पर लिखा, 'मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। दो टीमें जम्मू-कश्मीर भेजी गई हैं। हम घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं...सभी ज़रूरी सहायता प्रदान की जाएगी।"