Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहलगाम हमले के बाद पाक ने ट्रंप के परिवार से जुड़ी क्रिप्टो फर्म के साथ किया था समझौता

short by रौनक राज / on Thursday, 15 May, 2025
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले के कुछ ही दिनों बाद क्रिप्टोकरेंसी फर्म 'वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल' के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया था। इस फर्म में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के परिवार की 60% हिस्सेदारी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्रंप का भारत व पाकिस्तान के बीच सीज़फायर करवाने में रुचि दिखाना सिर्फ राजनयिक नहीं बल्कि उनकी आर्थिक रणनीति भी हो सकती है।