Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 6 May, 2025
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को हरियाणा के करनाल पहुंचकर पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात की। राहुल ने नरवाल की विधवा पत्नी हिमांशी से घटना की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। नरवाल को 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में आतंकियों ने गोली मार दी थी।