पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की सूचना देने वालों को मिलेगा ₹20 लाख का इनाम
पहलगाम में मंगलवार को हुए हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के बारे में कोई भी सूचना देने वाले को अनंतनाग पुलिस ने ₹20 लाख का नकद इनाम दिए जाने की घोषणा की है। पुलिस ने X पर लिखा, "जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।" गौरतलब है, इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।
read more at ABP न्यूज़


