पहलवान विनेश फोगाट के घुटने की हुई सर्जरी, चोट के चलते एशियन गेम्स से हुई थीं बाहर
घुटने में चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर हुईं पहलवान विनेश फोगाट की मुंबई में सर्जरी हुई है। उन्होंने 'X' पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी दिख रही हैं। विनेश ने उनकी सर्जरी करने वाले डॉक्टर का ज़िक्र करते हुए कहा, "जब भी मैं गिरी, आप मेरे साथ खड़े रहे...शुक्रिया सर।"


