Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहला ऐड करने से पहले 80 ऑडिशन दिए थे, पता नहीं था अगली तनख्वाह कब मिलेगी: निम्रत कौर

short by तान्या झा / on Monday, 19 September 2022
अभिनेत्री निम्रत कौर ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन को बताया है कि करियर की शुरुआत में पहला विज्ञापन करने से पहले उन्होंने करीब 80-85 ऑडिशन्स दिए थे। उन्होंने कहा, "बारिश, गर्मी, भूखे पेट...आप लाइनों में खड़े रहते हैं...आपको पता नहीं होता...अगली तनख्वाह कब मिलेगी...मिलेगी भी या नहीं।" बकौल निम्रत, "बुरा लगता था...लेकिन घर पर नहीं बताया वरना...वापस आने को कहा जाता।"