पहली 9 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बने ब्रूक, तोड़ा 29 साल पुराना रिकॉर्ड
इंग्लिश बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक पहली 9 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। न्यूज़ीलैंड-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 184*(169) रन बनाने वाले ब्रूक के 9 टेस्ट पारियों में 807-रन हो गए हैं। ब्रूक ने विनोद कांबली का 29-साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने पहली 9 टेस्ट पारियों में 798-रन बनाए थे।
read more at हिन्दुस्तान


