Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहली एफआईआर देखी जिसमें अपराध स्पष्ट नहीं: दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी का अंश शेयर कर ओवैसी

short by shashank mishra / on Thursday, 9 June, 2022
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कथित भड़काऊ बयानों को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद एफआईआर का एक अंश ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "मैंने यह पहली एफआईआर देखी है जिसमें यही स्पष्ट नहीं है कि अपराध क्या है।" उन्होंने आगे लिखा, "हम इससे भयभीत नहीं होंगे। अपने वकीलों से प्राथमिकी पर सलाह-मशवरा लेंगे।"