Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहली जेनरेशन के दुर्लभ सीलपैक आईफोन के नीलामी में ₹82 लाख में बिकने की उम्मीद

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 2 July, 2023
अमेरिका स्थित एलसीजी ऑक्शन्स के अनुमान के अनुसार, एप्पल के पहली जेनरेशन (2007) के दुर्लभ सीलपैक आईफोन के नीलामी में ₹82 लाख में बिकने की उम्मीद है। 4 जीबी मॉडल को दुर्लभ माना जाता है क्योंकि पहली जेनरेशन के आईफोन केवल 2 स्टोरेज ऑप्शन (4जीबी और 8जीबी) में उपलब्ध थे। हालांकि, बाद में 4जीबी वर्ज़न बंद कर दिया गया था।
read more at LCG Auctions