पहली बार 69,000 के पार हुआ सेंसेक्स
बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को पहली बार 69,000 के पार हो गया और फिलहाल 307.32 अंक चढ़कर 69,172.44 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 106.25 अंकों की बढ़त के साथ 20,793.05 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीपीसीएल, एमऐंडएम, अपोलो हॉस्पिटल्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेज़ी दिखी। सोमवार को सेंसेक्स सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
read more at हिन्दुस्तान


