Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहली बार 75,000 के स्तर के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी छुआ नया उच्चतम स्तर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 9 April, 2024
सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 75,000 के स्तर के पार पहुंच गया और एनएसई का निफ्टी 22,765 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में आई वृद्धि में इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स व टीसीएस का सर्वाधिक योगदान रहा।