पहली बार गिर में एक ही फ्रेम में 18 शेर हुए कैद, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर की पत्नी ने ली तस्वीर
मशहूर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर भूषण पांड्या की पत्नी प्रीति पांड्या ने बीते माह गुजरात स्थित गिर नैशनल पार्क में एक ही फ्रेम में 18 शेरों को कैद किया था। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, गिर नैशनल पार्क में पहली बार इतनी संख्या में शेर एक ही फ्रेम में कैद हुए। फोटोग्राफर भूषण ने इस तस्वीर को अपनी पत्नी की 'खुशकिस्मती' बताया।


