पहली बार बिना टिकट मुंबई आया था, टॉयलेट के पास बैठकर सफर किया: राकेश ओमप्रकाश मेहरा
फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने एक इवेंट में अपने संघर्ष के दिनों पर बात की है। उन्होंने कहा, "पहली बार किस्मत आज़माने के लिए मुंबई आने के दौरान राजधानी ट्रेन में बिना टिकट के सफर किया था ताकि दूसरे खर्चों के लिए पैसे बचा सकूं।" बकौल मेहरा, टिकट कलेक्टर उन्हें टॉयलेट के पास वाली जगह पर बिठा दिया करते थे।
read more at ABP न्यूज़


