पहले ऑडिशन के समय कैमरे में देखना भी नहीं आता था, काफी गाली पड़ी थी: सिद्धांत चतुर्वेदी
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा है कि उनका पहला ऑडिशन काफी बुरा गया था। उन्होंने कहा, "उस समय कैमरे में देखना भी नहीं आता था मुझे...कैसे क्या करना है नहीं पता था...काफी गाली पड़ी थी। तब ठान लिया कि...कुछ करके रहूंगा।" सिद्धांत की फिल्म 'गहराइयां' 11 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज़ हुई।
read more at Hindustan Times


