Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहले रायबरेली से जीतिए: राहुल को 'मंझा हुआ शतरंज खिलाड़ी' बताए जाने के बाद कास्परोव

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 4 May 2024
कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा राहुल गांधी को 'मंझा हुआ शतरंज खिलाड़ी' बताए जाने पर पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन गैरी कास्परोव ने राहुल को ट्रोल किया है। दरअसल, एक X यूज़र ने लिखा था, "शुक्र है विश्वनाथन आनंद और कास्परोव को राहुल का सामना नहीं करना पड़ा।" कास्परोव ने जवाब दिया, "शीर्ष पर चुनौती देने से पहले...रायबरेली से जीतना चाहिए।"