पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के क्या रहे अंतिम नतीजे?
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए हैं। 255 सीटों के साथ बीजेपी ने यूपी चुनाव जीता जबकि 'आप' ने 92 सीटों के साथ पंजाब में जीत हासिल की। उत्तराखंड में बीजेपी ने 47 सीटों पर जीत हासिल की और गोवा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी।


