पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने के बाद चीन पहुंचे पुतिन, जिनपिंग को बताया 'प्रिय मित्र'
व्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए गुरुवार को चीन पहुंचे। इस दौरान पुतिन ने अपने भाषण में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को 'मेरे प्रिय मित्र' कहकर संबोधित किया। पुतिन ने कहा, "रूस व चीन के संबंध अवसरवादी नहीं हैं और ना ही किसी के खिलाफ निर्देशित हैं।"
read more at India TV Hindi


