पाक आतंकियों को सुरक्षा से संबंधित सूचना भेजने के आरोप में कश्मीर में मदरसा शिक्षक अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले में एक मदरसा शिक्षक को कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को सुरक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने आतंकी समूह कश्मीर जांबाज़ फोर्स (केजेएफ) के लिए काम करने व सुरक्षा प्रतिष्ठानों की वीडियो और तस्वीरें साझा करने की बात स्वीकार की है।
read more at भाषा


