Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाक की पंजाब सरकार ने चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए लाहौर एचसी से मांगा समय

short by श्वेता भारती / on Saturday, 27 April, 2024
पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने शादमान चौक (लाहौर) का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने को लेकर लाहौर हाईकोर्ट से और समय मांगा है। इससे पहले कोर्ट ने नाम बदलने के संबंध में उसके आदेश का पालन नहीं करने पर पंजाब सरकार और ज़िला प्रशासन को नोटिस भेजा था। भगत सिंह को लाहौर में फांसी दी गई थी।