पाक की ज़ैब-उन-निसा ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप मैच में बल्लेबाज़ को किया 'मांकड'
पाकिस्तान की 17-वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ ज़ैब-उन-निसा ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप मैच में रवांडा की पारी के अंतिम ओवर में बल्लेबाज़ शकीला नियोमुहोज़ा को 'मांकड' किया। आईसीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक क्रिकेट फैन ने लिखा, "यह बढ़िया और बिल्कुल सही है। गुड जॉब।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "काफी खराब खेल भावना।"
read more at CricTracker


