पाक के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री फवाद चौधरी घर से हुए अरेस्ट
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री फवाद चौधरी को बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया। सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान सरकार पर इमरान खान की गिरफ्तारी की साज़िश रचने का आरोप लगाने के तुरंत बाद चौधरी गिरफ्तार हुए हैं। वहीं, पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने फवाद की गिरफ्तारी की निंदा की है।
read more at ABP न्यूज़


