पाक के सिंध में चलती ट्रेन की एक बोगी में लगी आग, 4 बच्चों समेत 7 लोगों की हुई मौत
सिंध (पाकिस्तान) में बीती रात कराची एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लगने के बाद 4 बच्चों समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि 6 शवों की पहचान नहीं हो पाई है और उनका डीएनए टेस्ट करने के बाद शव परिजन को सौंपे जाएंगे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
read more at Times Now नवभारत


