पाक पीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले मंत्री ने ट्विटर बायो में जोड़ा 'पूर्व'
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले अपने ट्विटर बायो में 'पूर्व' शब्द जोड़ लिया है। शनिवार को नैशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग प्रस्तावित है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में अब तक किसी भी प्रधानमंत्री ने 5 साल का अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है।
read more at Twitter


