पाक पीएम ने लड़कियों की शिक्षा पर तालिबान के बैन का किया बचाव, कहा- यह संस्कृति का हिस्सा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने महिलाओं की शिक्षा पर तालिबान के प्रतिबंध का यह कहकर बचाव किया है कि 'लड़कियों को ना पढ़ाना पश्तून संस्कृति का हिस्सा है'। नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफज़ई समेत कई ने इमरान की आलोचना की है। मलाला ने कहा, "लड़कियों की शिक्षा पर तालिबान के प्रतिबंध के खिलाफ लड़ते हुए मेरा जीवन दांव पर था।"
read more at Hindustan Times


