पाक में भीड़ ने ईशनिंदा के आरोपी को लॉकअप से निकालकर की उसकी हत्या, शव को लगाई आग
पाकिस्तान के ननकाना साहिब में शनिवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ ने ईशनिंदा के 45-वर्षीय आरोपी को एक पुलिस स्टेशन के लॉकअप से निकाला और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, भीड़ ने उसके शव को आग लगा दी जिसके कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
read more at ABP न्यूज़


