Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाक में सिख महिला के जबरन धर्मांतरण का मुद्दा उठाया है, कार्रवाई की उम्मीद: विदेश मंत्री

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 27 September, 2022
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में सिख शिक्षिका के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर चिंता जताई है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) को बताया है कि उन्होंने पाकिस्तान सरकार के सामने यह मुद्दा उठाया है और सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई है। उन्होंने इस घटना को निंदनीय करार दिया है।