पाक यूट्यूबर ने ज़ंजीर से बंधे बाघ को घर में टहलाते बच्चे का वीडियो शेयर किया, हुई आलोचना
पाकिस्तानी यूट्यूबर नोमान हसन ने ज़ंजीर से बंधे बाघ को घर के अंदर टहलाते एक छोटे लड़के का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक यूज़र ने कमेंट किया, "बेहूदा है" जबकि दूसरे ने लिखा, "दुनिया में बेवकूफों की कमी नहीं है।" हसन के पास शेर, बाघ, सांप और मगरमच्छ जैसे जानवर हैं जिनके वीडियो वह अक्सर शेयर करते हैं।
read more at Moneycontrol


