पाकिस्तान अगर टी20 विश्व कप जीतता है तो 2048 में पाक के पीएम बनेंगे बाबर: गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मज़ाक में कहा है कि पाकिस्तान अगर टी20 विश्व कप-2022 जीतता है तो बाबर आज़म 2048 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे। दरअसल, पाकिस्तान के 1992 वनडे विश्व कप जीतने के बाद तत्कालीन कप्तान इमरान खान 2018 में प्रधानमंत्री बने थे। टी20 विश्व कप-2022 के फाइनल में रविवार को पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से होगा।
read more at News18 हिंदी


