पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मुठभेड़ में 23 आतंकवादी हुए ढेर, 7 सैनिकों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार व सोमवार को हुई अलग-अलग मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन टीटीपी के कम-से-कम 23 आतंकवादी मारे गए जबकि 7 सैनिकों की मौत हो गई। मुठभेड़ में 2 आतंकवादी घायल भी हुए हैं। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
read more at भाषा


