Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान के नैशनल असेंबली के उप-चुनाव में सभी 33 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे पूर्व पीएम इमरान

short by अनिल कुमार / on Monday, 30 January, 2023
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने नैशनल असेंबली के उप-चुनाव में सभी 33 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, "खान 33 सीटों पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार होंगे।" गौरतलब है, 33 सीटों में से 12 पंजाब, 8 खैबर पख्तूनख्वा, 3 इस्लामाबाद, 9 सिंध और 1 बलूचिस्तान की है।