पाकिस्तान के पेशावर में की गई सिख हकीम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सतनाम सिंह नामक हकीम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि हमलावरों ने सतनाम के क्लीनिक में घुसकर उन पर फायर किया और फरार हो गए। बकौल पुलिस, सतनाम सिंह एक दिन पहले ही हसन अब्दाल से पेशावर आए थे।
read more at हिन्दुस्तान


