Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान का 89 साल की उम्र में हुआ निधन

short by श्वेता भारती / on Saturday, 23 March, 2024
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान का लंबी बीमारी के बाद लाहौर (पाकिस्तान) में शनिवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। शहरयार दो बार पीसीबी के अध्यक्ष रह चुके थे और उन्होंने पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम के मैनेजर के तौर पर भी काम किया था। पीसीबी ने उनके निधन पर शोक जताया है।