पाकिस्तान ने 'गंभीर परिणाम भुगतने' की चेतावनी देने के बाद ईरान में किया जवाबी हमला
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तान ने ईरान में बलूच अलगाववादी समूहों 'बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट' और 'बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी' के ठिकानों पर हमला किया है। इससे पहले पाकिस्तान ने ईरानी मिसाइल हमलों को लेकर कहा था, "यह अस्वीकार्य है...इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।" दरअसल, ईरान ने पाकिस्तान में जैश अल-अदल के ठिकानों पर हमला किया था।
read more at X (formerly Twitter)


