पाकिस्तान ने स्वदेशी मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम का किया सफल परीक्षण
पाकिस्तान ने मंगलवार को स्वदेश निर्मित मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम फतह 1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, यह प्रणाली पाकिस्तानी सेना को दुश्मन के इलाके में सटीक निशाना लगाने में सक्षम बनाएगी और इसकी मारक क्षमता 140 किलोमीटर है। गौरतलब है कि यह फतह 1 का दूसरा परीक्षण था जबकि पहला परीक्षण जनवरी में किया गया था।
read more at भाषा


