पाकिस्तान में 6.0 तीव्रता के भूकंप के तेज़ झटके, करीब 20 लोगों की मौत और 200 घायल
भारत के सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पाकिस्तान के हरनई में गुरुवार को तड़के 3:30 बजे 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तानी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख नसीर नासिर के अनुसार, भूकंप के कारण करीब 20 लोगों की मौत हुई है व 200 लोग घायल हैं। भूकंप का केंद्र हरनई से 15 किमी उत्तर-पूर्व में था।
read more at अमर उजाला


