Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी 'पीटीआई' के 100 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 24 May, 2022
पाकिस्तान के पूर्व-प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद में एक नियोजित मार्च से पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) के कहने पर की गई है। गौरतलब है, पीटीआई कार्यकर्ता देश में जल्द चुनाव की मांग को लेकर मार्च निकालने वाले थे।