Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान में चुनाव में 'धांधली' का विरोध कर रहे इमरान खान के 3 समर्थकों की हुई मौत

short by अनिल कुमार / on Saturday, 10 February, 2024
पाकिस्तान चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ खैबर पख्तूनख्वा में प्रदर्शन कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प में कथित तौर पर 3 लोगों की मौत हो गई है। बकौल पुलिस, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन पर पथराव किया और आग लगा दी। पीटीआई उम्मीदवार सैयद फरीन के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की।
read more at Hindustan Times