पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,300 के पार पहुंची, लाखों घर क्षतिग्रस्त
पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को बताया कि मॉनसूनी बारिश व बाढ़ के कारण अब तक कम-से-कम 1,314 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 458 बच्चे भी शामिल हैं। प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ से लगभग 5,563 किलोमीटर की सड़कें और 243 पुल नष्ट हुए हैं जबकि 14.68 लाख घर आंशिक या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।
read more at Reuters


