Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान में मंदिर पर हमला करने में शामिल 85 संदिग्धों पर मुकदमा शुरू

short by सकुल गर्ग / on Friday, 10 September 2021
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के रहीम यार खान ज़िले में अगस्त में गणेश मंदिर पर हमला करने में शामिल 85 संदिग्ध लोगों पर एक आतंकरोधी अदालत में मुकदमा शुरू हो गया है। बतौर रिपोर्ट्स, संदिग्धों को बहावलपुर में न्यायिक हिरासत में रखा गया है और सरकार ने उनसे मुआवज़े के तौर पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपए वसूले हैं।
read more at PTI