पाकिस्तान से आए 18 हिंदू शरणार्थियों को अहमदाबाद में दी गई भारत की नागरिकता
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने पाकिस्तान से आकर अहमदाबाद में रह रहे 18 हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की है। इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि 2016 और 2018 की सरकारी अधिसूचनाएं गुजरात के कई ज़िलाधिकारियों को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने की शक्ति प्रदान करती हैं।
read more at ABP न्यूज़


