पाकिस्तान से आए 24 हिंदू शरणार्थियों को गुजरात में मिली भारतीय नागरिकता
गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को पाकिस्तान से राजकोट (गुजरात) आए 24-हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की। संघवी ने नागरिकता पत्र बांटे जाने की तस्वीर शेयर कर लिखा, "पुण्य, पवित्र भूमि भारत की नागरिकता पाकर सभी लोग...गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।" इससे पहले जून में 17-हिंदू शरणार्थियों को अहमदाबाद में भारत की नागरिकता दी गई थी।
read more at लेटेस्टली


