Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों ने सीएए पर केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

short by मनीष झा / on Thursday, 14 March, 2024
पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'केजरीवाल माफी मांगो' के नारे लगाए। केजरीवाल ने कहा था, "सीएए के ज़रिए सरकार हमारे हक के घरों में पाकिस्तानियों को बसाना चाहती है।"